बालाघाट के थाना बिरसा क्षेत्र के खुरसिपार गाँव के पास मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से घायल हुए दो व्यक्ति को डायल-112 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया

 


बालाघाट के थाना बिरसा क्षेत्र के खुरसिपार गाँव के पास एक मोटर साईकिल का एक्सिडेंट हो गया है, दो व्यक्ति घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20-12-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बिरसा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जगदीश धुर्वे पायलेट उत्तम इनवाते ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से धन सिंह परते पिता सुखलाल परते ,  अमर सिंह परते पिता सुखलाल परते निवासी टिंगीपुर मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल-112 पुलिस जवानों द्वारा एफआरव्ही से घायलो को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बिरसा पहुँचाया गया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post