शाजापुर के थाना सुनेरा क्षेत्र में दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से घायल हुए दो व्यक्ति को डायल-112 FRV ने अस्पताल पहुँचाया


 

शाजापुर के थाना सुनेरा क्षेत्र के पनवाड़ी गाँव में दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गयी है जिसमे 03 व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13-12-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुनेरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुरेश चौहान  पायलेट राजेश बरेठा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से तीन व्यक्ति घायल हो गये थे जिसमे से एक घायल को उनके परिजन द्वारा एवं भंवरी बाई पति लाल राम मेवाड़ा उम्र 65 साल एवं जगदीश पिता गोकुल सिंह मेवाड़ा उम्र 40 वर्ष को डायल 112 एफ आर व्ही द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post