इंदौर के थाना संयोगितागंज क्षेत्र में नेहरू स्टेडियम के पास एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12-12-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल संयोगितागंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक सुनील पटेल एवं पायलट उपेंद्र गुर्जर ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया ।
बालक कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था । डायल-112 स्टाफ ने बालक को एफ़ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर एक स्थानीय व्यक्ति से बालक के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 स्टाफ बालक को लेकर उसके घर पहुँचे । जहाँ बालक आदित्य पिता ओमप्रकाश निवासी पीएससी ऑफिस के पीछे पानी की टंकी के पास परिजन मिले जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन ने बताया की हम लोग बाजार गए हुए थे बालक घर से निकलकर रास्ता भटक गया।


