उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के 4 मेधावी छात्र 10 मई को देखेंगे रायपुर में आईआईपीएल मैच

 


राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के मेधावी छात्रों को रायपुर के स्टेडियम में 10 मई को आयोजित होने वाले आईआईपीएल मैच का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसी क्रम में राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 4 विद्यार्थियों को मैच दिखाने के लिए रायपुर भेजा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारामा विकासखण्ड के हायर सेकण्डरी स्कूल लखनपुरी की कुमारी महेश्वरी, कोयलीबेड़ा के हायर सेकण्डरी स्कूल कन्या कापसी की कुमारी अपर्णा विश्वास और कांकेर विकासखण्ड के पीएमश्री उत्कृष्ट विद्यालय नरहरदेव के यश खोब्रागढ़े तथा कक्षा 10वीं में चारामा के निजी स्कूल की एक छात्रा कुमारी ईशा दुर्गाशी को 10 मई को रायपुर भेजा जाएगा। उन्हें लाने, ले जाने के लिए शिक्षकों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post