ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में नाला निर्माण एवं सीवर लाइन का किया निरीक्षण

 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड-3 एवं 4 में सीवर लाइनसड़कनाला निर्माणपेयजलसाफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था का घर-घर जाकर निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना एवं अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मोहिते गार्डन के सामने नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला कचरे से भरा हुआ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा नाले की शीघ्र सफाई कर एक चेंबर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों के दिए। साथ ही विनय नगर सेक्टर-03 में चल रहे सीवर कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड-4 के इंद्रा नगरओम नगरराम विहार कॉलोनीसूरज नगर वार्ड 03 विनय नगर सेक्टर 3 आदि क्षेत्र में सीवर लाइनसड़कपेयजल एवं विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी ऊर्जा मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने जल भरावगंदगी और सीवर जाम जैसी समस्याओं की शिकायत कीजिस पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर और नाला निर्माण का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जल भराव और गंदगी से राहत दिलाना हैइसलिए कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरशहरी स्वास्थ्य केंद्र मोहिते गार्डन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तादवाइयों की उपलब्धता एवं आमजन को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा संजीवनी क्लीनिक पर कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात कर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। 

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post