म. प्र. राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया का गृह ग्राम पहुँचने पर भव्य स्वागत

 

म.प्र. राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया का आज उनके गृह ग्राम चीनौर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कदम रखते ही गाँव की माटी को माथे पर लगाकर कहा कि जन्मभूमि का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता । जयभान सिंह पवैया ने भितरवार अंचल के सैकड़ों की संख्या में और नागरिकों का अभिवादन पैदल चलकर स्वीकार किया ।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत कृषक पहुँच मार्ग का भूमिपूजन किया । इसके बाद वे बलारीमाता प्रांगण में प्राचीन वार्षिक मेला के समापन में पहुँचे तथा पंचमहल केसरी दंगल में रोमांचक कुश्तियों का अवलोकन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने की। इस अवसर पर सर्वश्री सूर्यभान सिंह, विनोद बघेल, राकेश शिवहरे, कुलवंत बाजवा, सीमा संजय खटीक, (सरपंच चीनौर) गजेंद्र सिंह , मदन पाल सिंह , कँवर मंगलानी , राकेश खुराशिया , ओमप्रकाश शेखावत , गजेंद्र राठौर , महेश भदौरिया , विपुल गुप्ता , राहुल भदौरिया , केशव बघेल , मुकेश भार्गव , मनोज यादव , देवेंद्र साहू , बीरबल पवैया , पोषण जाट , मनीष तोमर , राम किशन रावत , जितेंद्र रावत , बँटी गुरु राजपुरोहित हिंदूपथ आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post