44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का शानदार प्रदर्शन

 06 पदक जीतकर प्रदेश का बढ़ाया मान, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने विजेताओं को किया सम्मानित


मध्यप्रदेश पुलिस के घुड़सवारी दल ने 44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक (02 स्वर्ण 02 रजत एवं 02 कांस्य) अर्जित कर मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी 2026 तक सीमा सुरक्षा बल अकादमीटेकनपुर में आयोजित की गई थीजिसमें देशभर की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की 21 टीमों345 अश्वों और लगभग 700 राइडर्स ने भाग लिया।

इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने विजेता खिलाड़ियों को पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में मेडल पहना कर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने टीम के जांबाज घुड़सवारों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल टीम की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम हैबल्कि यह मध्यप्रदेश पुलिस की पेशेवर दक्षता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण भी है।पुलिस महानिदेशक मकवाणा ने सभी प्रतिभागियों को उचित इनाम देने की घोषणा की तथा भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु निरंतर अभ्यास एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पर बल दिया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘सईस टेस्ट’ में उत्कृष्ट अश्व प्रबंधन का प्रदर्शन करते हुए घनश्याम प्रजापति ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। टीम के प्रमुख राइडर आरक्षक फराज खान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए 

क्रॉस कंट्री स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस हॉर्स टेस्ट एवं क्रॉस कंट्री में दो रजत पदक तथा मेंटल हेजार्ड एवं शो जंपिंगग्रेड-03 स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक हासिल किए। शो जंपिंग प्री प्रिलिमिनरी स्पर्धा में भी उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया।

पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित सम्‍मान समारोह में राज्य की माउंटेड पुलिस इकाई को और अधिक पेशेवर बनानेआधुनिक प्रशिक्षण एवं कोचिंग मॉडल अपनाने तथा उच्च नस्ल के स्पोर्ट्स ब्रीड अश्वों की संख्या में वृद्धि करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गयाताकि आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश पुलिस और अधिक पदक अर्जित कर सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ चंचल शेखरपुलिस महानिरीक्षक एसएएफ इंदौर रेंज चंद्रशेखर सोलंकीपुलिस महानिरीक्षक एसएएफ इरशाद वलीडीआईजी आरएपीटीसी धर्मेन्‍द्र सिंह भदौरियाकमांडेंट 15वीं वाहिनी हितिका वासलपर्यवेक्षक अधिकारी उप सेनानी प्राची द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post