जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
प्राप्त आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांग एवं शिकायत संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष रखी। जनदर्शन के दौरान फौती-नामांतरण, नलकूप खनन, सीमांकन जैसे आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
छत्तीसगढ़
