वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप कल गुरुवार, 12 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम, नवा रायपुर में प्रेस वार्ता करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, हरित आवरण बढ़ाने के प्रयासों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही वे परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य विभाग से संबंधित विषयों पर भी चर्चा करेंगे तथा शासन की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
Tags
छत्तीसगढ़
