खेलो एमपी यूथ गेम्स के खिलाड़ी बोले बहुत उत्कृष्ट हैं व्यवस्थाएँ

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों से जानी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार को खेलो एमपी यूथ गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का अवलोकन करने कोलार खेल स्टेडियम, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम और तात्या टोपे खेल स्टेडियम पहुँचे। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों से चर्चा कर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने खाने-पीने से लेकर रहने, आने-जाने के प्रबंधों सहित शुभारंभ कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। सभी खिलाड़ियों ने हर तरह की व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताया।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा और खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके द्वारा खेले जा रहे खेलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कोलार खेल स्टेडियम में गर्ल्स कबड्डी में रीवा और जबलपुर, बॉयज कबड्डी में बालाघाट और नर्मदापुरम, हॉकी स्टेडियम में मण्डला और धार, शाजापुर और नरसिंहपुर के बीच हुए मुकाबलों को देखा। साथ ही तात्या टोपे खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग, बॉस्केट-बॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा।

इस दौरान मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के साथ खेल संचालक राकेश कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित अन्य खेल अधिकारी एवं कोच उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post