मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वदेश कार्यालय में निर्मित स्टूडियो का शुभारंभ

 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम स्वामी दयानंद नगर स्थित दैनिक स्वदेश कार्यालय में नवनिर्मित स्टूडियो का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समूह संपादक अतुल तारे और अन्य सहयोगियों को नवनिर्मित स्टूडियो के लिए बधाई दी। इस अवसर पर समाचार पत्र के स्टेट ब्यूरो चीफ अनुराग उपाध्याय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से साक्षात्कार लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक स्वदेश के अन्य प्रकल्पों की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर समाचार पत्र के सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, प्रबंध संपादक सौमित्र जोशी, स्थानीय संपादक चंद्रवेश पांडे और डायरेक्टर ओ.एन. शर्मा उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post