चोरी के मामलों में 1 करोड़ 74 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयास से मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता

 


प्रदेश में अपराध नियंत्रण दिशा में लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाहियों के क्रम में मध्‍यप्रदेश पुलिस ने विभिन्न जिलों में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्‍त की हैं। इन प्रमुख कार्यवाहियों में कुल जब्त संपत्ति का अनुमानित मूल्य करोड़ 74 लाख से अधिक हैजो अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति पुलिस की सतत कार्यवाही को दर्शाता है।



जिला शिवपुरी में चोरी के एक बड़े और चर्चित मामले में पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। थाना कोलारस क्षेत्र अंतर्गत सोने-चांदी की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषणकुल अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 53 लाखबरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैजबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्योंसाइबर सेल की सहायता एवं व्यापक सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर इस जटिल चोरी का सफल खुलासा कियाजिससे व्यापारी वर्ग में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

जिला दतिया में थाना जिगना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए बाइक सवार दंपत्ति का लगभग 15 लाख मूल्य के जेवरात से भरा बैग सकुशल बरामद किया। रास्ते में बैग गिरने की सूचना पर डायल-112 एवं साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर त्वरित सर्चिंग की गईजिससे पीड़ितों को राहत मिली।

जिला उमरिया में थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी किए गए सामान के साथ एक आरोपी को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिलमोबाइल फोन एवं नगदी सहित कुल लाख 98 हजार मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है। यह कार्रवाई अंतरराज्यीय समन्वय और सक्रिय पुलिसिंग का उदाहरण है।

जिला विदिशा में बाजार से चोरी हुए बैग के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के गहनों सहित लगभग लाख 50 हजार की संपत्ति बरामद की। इस कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा एवं भरोसे की भावना और सुदृढ़ हुई है।



इन सभी प्रमुख कार्यवाहियों से स्‍पष्‍ट होता है कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों को लेकर पूरी तरह सजगसक्रिय और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। समय पर मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाईतकनीक का सही उपयोग और अलग-अलग जिलों के बीच बेहतर तालमेल से गंभीर मामलों का सफल खुलासा किया जा रहा है। इससे आम नागरिकोंव्यापारियों व पीड़ितों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post