जिले के ओड़गी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरा में आज पंचायत चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
ग्राम सभा में विशेष रूप से बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम, किशोर–किशोरी सशक्तिकरण, लिंग आधारित समानता एवं “रूप नहीं गुण” जागरूकता पहल,पढ़ाई का कोना (Learning Corner) को प्रोत्साहन,हिंसा एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम,स्वयंसेवकों की भूमिका एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।
सभा के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने, योजनाओं में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।


