दो करोड की मखाना गोदाम आगजनी व लाखो के मखाना नकबजनी का मास्टर माईंड सह आरोपीया सहित गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी ने ही मखाना चोरी कर गोदाम में लगायी थी आग
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15/10/25 को सूचक आशीष रंजन कुमार पिता कृष्ण कुमार उम्र 41 साल निवासी ए 2/203 फार्चून कस्तूरी होशंगाबाद रोड जाट खेडी थाना मिसरोद भोपाल के द्वारा दर्ज कराई आगजनी क्रमांक 06/25 की जांच की गई संपूर्ण जांच पर संकलित साक्ष्यो के आधार पर आवेदक के पूर्व कर्मचारी दीपक सिलावट द्वारा मुंह पर कपडा बांधकर गोडाऊन का ताला खोलकर मखाने की बोरियां चोरी कर ए्वं पास ही स्थित दूसरे गोडाऊन मे रखे मखाने की बोरियो मे आग लगाकर फरियादी को दो करोड रुपये का नुकसान पहुचाया गया । जिस पर आरोपी दीपक सिलावट के विरुध अपराध धारा 326(छ), 331(4),305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
शहर मे चोरी, लूट,नकबजनी जैसी गम्भीर घटनाओ पर लगाम लगाने तथा माल मुलजिम की पतारसी हेतु हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल तथा अवधेश गोस्वामी अति.पुलिस आयुक्त द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिये गये है जिसके पालन मे घटना की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जोन-4 मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 04 मलकित सिंह एवं ACP निशातपुरा संभाग अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन मै थाना प्रभारी थाना निशातपुरा भोपाल मनोज पटवा के नेतृत्व मै एक विशेष टीम गठित की गई टीम के द्वारा घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज,टावर लोकेशन, सीडीआर आदि संकलित साक्ष्यो के माध्यम से आरोपी दीपक सिलावट पिता धन सिंह उम्र 34 साल नि. ग्राम खामखेडा थाना ईंटखेडी भोपाल को एवं सह आरोपीया संगीता राठौर पति मोहन राठौर उम्र 40 साल नि. सोनी जी का मकान शिवनगर फैस-03 थाना छोला मंदिर भोपाल को गिरफ्तार कर चोरी किये गये 30 बोरी मखाना कीमत करीबन 280000/रु एवं गोदाम की चाबीया जप्त की गई एवं मखाना गोदाम से चोरी के बाद आग लगाना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी दीपक सिलावट के विरुध्द पूर्व मे भी नकबजनी एवं मारपीट के अपराध दर्ज है ।
गिरफ्तार आरोपी :- 1. दीपक सिलावट पिता धन सिंह उम्र 34 साल नि. ग्राम खामखेडा थाना ईंटखेडी भोपाल
क्र. अप.क्र. धारा थाना
1. 229/12 294,323,324,506,34 भादवि गुनगा
2. 37/19 457,380 भादवि गाँधीनगर
2. संगीता राठौर पति मोहन राठौर उम्र 40 साल नि. सोनी का मकान शिवनगर फैस -
03. थाना छोला मंदिर भोपाल (सह आरोपीया)
जप्ती मशरुका :- 30 बोरी मखाना कीमत करीबन 2,80000/रु एवं गोदाम की चाबीया
सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी – निरीक्षक मनोज पटवा,उनि कमलेश चौहान,उप निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र चौबे, सहायक उपनिरीक्षक मो. यासीन, प्रधान आरक्षक 3398 दीपक गुरबानी, प्रआर 2850 रवीश रावत, आरक्षक गुलाबसिंह, महिला आरक्षक हेमंतिका, आर.3736 राजकुमार, आर. 474 घनश्याम तथा तकनीकी सहायक प्र.आर. अभिषेक सिंह (सायबर सेल) की विशेष भूमिका रही ।
