महापौर मालती राय ने विभिन्न विसर्जन कुंडों/घाटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश, सफाई हेतु श्रमदान भी किया

 


विसर्जन के पश्चात समस्त विसर्जन घाटों/कुंडों की 

तत्काल बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं

विसर्जन कार्य बेहतर ढंग से कराने हेतु शासन/प्रशासन/जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजन के प्रति भी आभार व्यक्त किया


महापौर मालती राय ने निर्देशित किया है कि मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के पश्चात प्रतिमाओं के अवशेष तत्काल बाहर निकलवाएं और सभी विसर्जन कुंडों/घाटों की तत्काल बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराकर कुंडों में नया पानी भरवाया जाएं। महापौर राय ने यह निर्देश विभिन्न विसर्जन कुडों/घाटों का निरीक्षण करते हुए दिए। महापौर राय ने स्वयं भी विसर्जन कंुडों से प्रतिमाओं के अवशेष व अन्य प्रकार के अपशिष्ट निकालने हेतु श्रमदान किया और अन्य लोगों को भी श्रमदान करने हेतु प्रेरित किया। महापौर राय ने श्री दुर्गा उत्सव एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु की बेहतर ढंग से की गई व्यवस्थाओं के लिए मध्यप्रदेश शासन सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी और आभार भी प्रकट किया साथ ही मां दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं आमजन द्वारा शासन, प्रशासन को किए गए सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य आर.के.सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष ब्रजुला सचान सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।


महापौर मालती राय शनिवार को खटलापुरा व रानी कमलापति विसर्जन कुंडों/घाटों का निरीक्षण किया और मां दुर्गा की प्रतिमाओं, जवारे आदि के विसर्जन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। महापौर राय ने स्वयं भी विसर्जन कुंडों से प्रतिमाओं के अवशेष व अन्य प्रकार का अपशिष्ट निकालकर सफाई कार्य में सहयोग दिया और अन्य लोगों को भी स्वच्छता हेतु श्रमदान करने के लिए प्रेरित भी किया। महापौर राय ने निर्देशित किया कि सभी विसर्जन स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के उपरांत तत्काल बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराए और प्रतिमाओं के अवशेषों को भी तत्काल विसर्जन कुंडों/घाटों से बाहर निकालकर रखें। इस दौरान महापौर राय ने मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन का अवलोकन किया साथ ही पूजन सामग्री के पृथक्कीकरण की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। महापौर राय ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के पश्चात सभी विसर्जन कुंडों/घाटों की तत्काल बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, कुंडों/जलाशयों से प्रतिमाओं के अवशेष व अन्य प्रकार के कचरा आदि को सुव्यवस्थित ढंग से पूरी तरह जलाशयों के बाहर निकालने के निर्देश भी दिए। महापौर राय ने छठपूजा स्थलों पर भी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


महापौर राय ने श्री दुर्गा उत्सव एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु की बेहतर ढंग से की गई व्यवस्थाओं के लिए मध्यप्रदेश शासन सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी और आभार भी प्रकट किया साथ ही मां दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं आमजन द्वारा शासन, प्रशासन को किए गए सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।








Post a Comment

Previous Post Next Post