अमृत संवाद के अंतर्गत डीआरएम ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से किया सीधा संवाद

 


मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी की अध्यक्षता में भोपाल रेलवे स्टेशन पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों एवं रेल प्रशासन के बीच संवाद स्थापित कर रेलवे सेवाओं को और अधिक जनोन्मुखी तथा प्रभावी बनाना था। यह आयोजन भारतीय रेल के स्वच्छता अभियान 5.0 के तहत किया गया। इस अवसर पर डीआरएम ने यात्रियों से स्वच्छता एवं यात्री सुविधा से सम्बंधित संवाद कर उनसे फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की।




“अमृत संवाद” की शुरुआत स्वच्छता से सम्बंधित गीतों से हुई जिनकी प्रस्तुति रेल कर्मचारियों द्वारा दी गयी । संवाद के अंतर्गत स्वच्छता, यात्री सुविधाएं, सुरक्षा आदि विषयों पर सकारत्मक चर्चा की गई। संवाद के दौरान यात्रियों ने यात्रा के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया जिनके प्रत्येक सवाल का जवाब मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा दिया गया। यात्रियों ने रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की और संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता एवं यात्री सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। डीआरएम ने यात्रियों द्वारा दिए गए फीडबैक और सुझावों को ध्यान में रखते हुए बेहतर यात्री सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया ।



इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अनीता त्यागी, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया एवं मंडल के शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया जनप्रतिनिधि एवं यात्री उपस्थित रहे |




Post a Comment

Previous Post Next Post