मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के साथ आर पी फाउंडेशन एवं पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल के द्वारा "दो दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन हरदा में किया गया।
जिसमें हरदा की जनता के लिए सभी जाँच व इलाज पूरी तरह निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। शिविर में दवा वितरण के बाद गंभीर रोगियों को पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल में निःशुल्क ऑपरेशन व इलाज की सुविधा और उच्च स्तरीय मशीनों द्वारा परीक्षण व अनुभवी डॉक्टर्स की टीम द्वारा किया गया।
इस के बाद हरदा जिले से सैकड़ो की संख्या में जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया था। जहां पर उनका उपचार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ किया जा रहा है।
जिसमे गंभीर मरीजों का नि:शुल्क इलाज पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल में पूर्व मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से चल रहा है। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल पहुंचे। जहां पर उन्होंने सभी मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि मरीजों के हार्ट के ऑपरेशन, आंखो के ऑपरेशन, अस्थमा और टीवी जैसे गंभीर बीमारियों का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है।
अस्पताल में उपचाररत माताओ, बुजुर्गों ने कमल पटेल को आशीर्वाद देकर कहा कि आपने एक बेटे का फर्ज निभाकर हम गरीबों का निःशुल्क इलाज कराया।
पूर्व मंत्री पटेल ने बताया कि हमारे लिए जन सेवा ही प्रभु सेवा है और नर सेवा ही नारायण सेवा है।
"नर सेवा ही नारायण सेवा" के मंत्र को आत्मासात करते हुए, भविष्य में भी ऐसे अनेक सेवा कार्यों का आयोजन अनवरत जारी रहेगा।
