ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ट्रांसमिशन कम्पनी के चयनित अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र

 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित 9 अधिकारियों को वर्चुअली नियुक्ति पत्र वितरित किये। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि नव नियुक्त अधिकारी पूरी निष्ठा और सेवा भावना से शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त अधिकारियों को बेहतर एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाये। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर में नवनियुक्त अधिकारियों से बात भी की।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सहायक अभियंता विद्युत धीरज कुमार सेमेकर, आकाश शिवहरे और दीपक सस्तया को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसी तरह सहायक अभियंता सिविल सुरेन्द्र पटेल, शुभम पाठक, अंकुर दुबे, विवेक उंदेरिया, प्रतिज्ञा गुप्ता और राजेन्द्र भवंर को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गये।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी बिजली कंपनियों के लिए नयी संगठनात्मक संरचना स्वीकृत की है। उन्होंने कहा की अभी ट्रांसको में 565 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही इनकी नियुक्तियां भी होंगी।उन्होंने कहा कि पांचो कंपनियों के लिए स्वीकृत संगठनात्मक संरचना में भर्ती होने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तन्मयता से प्रशिक्षण लें, जिससे कार्य करने में सहूलियत हो। एमडी पॉवर ट्रांसमिशन ट्रांसमिशन कम्पनी सुनील तिवारी ने चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post