भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल ने मृत युवक के परिजनों से की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

 


- भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित परिवार के साथ, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल ने शनिवार को भोपाल में पुलिस की कथित पिटाई से मृत युवक उदित गायकी के परिजनों से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने मृतक उदित गायकी के अशोका गार्डन स्थित निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से मृतक के परिजनों की बात कराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली संवेदनशील भाजपा सरकार ने दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित पक्ष के साथ हैं और हरसंभव मदद करेंगे। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल ने मृत युवक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष व गहराई से जांच होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा करेंगे। दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post