मुरैना के थाना नूराबाद क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

 


मुरैना के थाना नूराबाद क्षेत्र में बानमोर रेल्वे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03-10-2025 को सुबह 11:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नूराबाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुरेंद्र एवं पायलेट लोकेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल 112 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूराबाद में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post