गुना थाना आरोन क्षेत्र में मवेशी से मोटर साईकिल टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल

 


गुना के थाना आरोन क्षेत्र में खामखेड़ा रोड के पास मोटर साईकिल मवेशी से टकराकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 01 व्यक्ति घायल हो गया है । पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30-09-2025 को रात्रि 07 :30 बजे  प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल आरोन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

 डायल-112  स्टाफ आरक्षक शिवेंद्र रघुवंशी एवं पायलेट- मनीष शिवहरे ने मौके पर पहुँचकर बताया की एक मोटर साईकिल के सामने मवेशी आ जाने के कारण मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई थी। जिसमें 01 व्यक्ति बाबूलाल राजक, पिता - मोतिलाल राजक, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी भौंरागंभीर रूप से घायल हो गया था । डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से घायल व्यक्ति को शासकीय अस्पताल आरोन में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post