रीवा की प्रतिभाशाली बेटी आयुषी वर्मा का सम्मान, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी बधाई

 


मध्यप्रदेश की धरती ने एक बार फिर गौरवान्वित करने वाला क्षण देखा, जब रीवा की होनहार बेटी आयुषी वर्मा ने अपनी प्रतिभा से पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। आयुषी ने एसएससीडब्ल्यू (टेक्निकल) प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान और यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में देशभर में 24वां स्थान हासिल कर अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त की है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल स्वयं आयुषी के घर पहुँचे और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयुषी को अंगवस्त्रश्रम भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। 

इस दौरान उन्होंने कहा :-

"रीवा की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आयुषी की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।"

आयुषी वर्मा की इस सफलता से रीवा शहर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आयुषी की इस उपलब्धि को प्रदेश की गौरवगाथा बताते हुए कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

आयुषी के परिजनों ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल आयुषी के लिए, बल्कि हर उस छात्र-छात्रा के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिश्रम से अपने सपनों को साकार करना चाहता है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और सभी ने आयुषी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post