महापौर मालती राय ने मारवाड़ी रोड स्थित यूनानी शफाखाना के पास लक्की ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा महापौर मालती राय का अंगवस्त्र एवं पुष्पहार भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। महापौर राय ने पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जोन अध्यक्षद्वय विनीता सोनी एवं पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य व श्रद्धालुजन मौजूद थे।
Tags
भोपाल


