शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
महापौर मालती राय ने ‘‘महापौर हेल्प लाईन’’ की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि महापौर हेल्प लाईन पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण किया जाए। महापौर राय ने समीक्षा के दौरान हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की स्थिति सहित लंबित शिकायतों पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्त शिकायतों के निराकरण हेतु निर्देशित भी किया। महापौर राय ने अनेक शिकायतकर्ताओं से भी दूरभाष पर वार्तालाप कर फीडबैक लिया। इस दौरान महापौर राय को अवगत कराया गया कि माह सितम्बर में वर्तमान तक कुल 2484 षिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 1491 षिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण कर दिया गया है और शेष के निराकरण हेतु कार्यवाही त्वरित गति से की जा रही है।
महापौर मालती राय ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में महापौर हेल्प लाईन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान महापौर राय ने हेल्प लाईन पर प्राप्त षिकायतों एवं उनके निराकरण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर उनके विभागों से संबंधित लंबित षिकायतों के साथ ही हेल्प लाईन पर प्राप्त होने वाली अन्य षिकायतों को भी शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देष दिए। इस दौरान महापौर राय ने अनेक षिकायतकर्ताओं से भी चर्चा की और षिकायतों के निराकरण के संबंध में फीडबैक भी लिया। षिकायतकर्ताओं ने उनकी समस्याओं/षिकायतों के घर बैठे ही समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए महापौर राय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
महापौर राय को इस दौरान महापौर राय को अवगत कराया गया कि माह सितम्बर में वर्तमान तक कुल 2484 षिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 1491 षिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण कर दिया गया है और शेष के निराकरण हेतु कार्यवाही त्वरित गति से की जा रही है।

