महापौर मालती राय ने सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज की साफ-सफाई व गमलों पर की पेंटिंग

 


महापौर मालती राय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा ‘‘स्वच्छोत्सव-2025’’ के तहत सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज आदि की सफाई कार्य हेतु श्रमदान किया साथ ही सुंदरता एवं हरितिमा बढ़ाने के दृष्टिगत रखे गए गमलों पर भी पेंटिंग की। महापौर राय ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ रखना और नागरिकों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और हम सबको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

महापौर मालती राय ने मंगलवार को गोविन्दपुरा स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के आसपास सेंट्रल वर्ज, साईड वर्ज आदि की साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया और सेंट्रल वर्ज आदि पर सुंदरता बढ़ाने हेतु रखे गए गमलों पर पेंटिंग भी की। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वच्छताग्रहियों ने भी साफ-सफाई कार्य में सहयोग किया। महापौर राय ने कहा कि हमें शहर को और अधिक साफ, स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न कर स्वच्छता की गतिविधियों से संलग्न करना है। राय ने कहा कि हमारा शहर भोपाल देश का सबसे सुंदर शहर है हमारा प्रयास है कि हम इसे देश का सबसे स्वच्छ शहर भी बनाए। 


अपने शहर को स्वच्छ शहर बनाने व शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है, हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। महापौर राय ने स्वच्छता कार्य में सहयोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता की गतिविधियों में सहयोग करना शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही नागरिक जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयास की मिसाल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post