पद्मश्री एवं अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर डॉ. सत्येंद्र सिंह लोहिया आगामी 6 सितंबर 2025 को लंदन रवाना हो रहे हैं

 

बैतूल निवासी दिव्यांग तैराक रामबरन पाल को इंग्लिश चैनल पार करने के लिए प्रशिक्षण देंगे।

रामबरन पाल, जिनकी दिव्यांगता 45% है, वर्तमान में बैतूल नगर निगम में स्विमिंग कोच के रूप में कार्यरत हैं। लोहिया उन्हें 20 दिनों तक विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिसके उपरांत 20 सितंबर से 26 सितंबर 2025 के बीच रामबरन पाल इंग्लिश चैनल पार करने का प्रयास करेंगे ।



यह ऐतिहासिक प्रयास न केवल मध्यप्रदेश बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव का विषय होगा। इस उपलब्धि से दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास और खेलों में भागीदारी को नई प्रेरणा मिलेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post