देवास के थाना नेमावर क्षेत्र अन्तगर्त इंदौर-बैतूल हाईवे रोड पर सिद्धेश्वर पेट्रोल पंप के पास एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21-09-2025 को रात्रि 07:29 बजे प्राप्त हुई।
डायल-112 जवानों बालक को एफआरव्ही वाहन से थाना लेकर आए। डायल-112 स्टाफ द्वारा जात्राखेड़ी गाँव में संपर्क कर परिजन की जानकारी प्राप्त कर उन्हें थाने बुलाया ।परिजन के आ जाने के बाद बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक अजय पिता राहुल अंतरे निवासी जात्राखेड़ी को परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 आपातकालीन सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।

