PCWJ के राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में भोपाल में हुई आवश्यक बैठक

 


प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सचिव के संयोजन से रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की मौजूदगी में राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में एक आवश्यक बैठक का आयोजन जहांगीराबाद पायगाह स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ।

बैठक में आगामी 23अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 2025  के संबंध में रुपरेखा बनाई गई।अधिवेशन में भोपाल मध्य प्रदेश से शामिल होने वाले पत्रकार साथियों से विचार विमर्श हुआ।




इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस साहब और डिजीटल मीडिया के राष्ट्रीय सचिव शहाब मलिक एवं भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल ताहिर खान के साथ साथ अन्य पत्रकार राहिल खान, समीर यासिर खान, ज़हीर खान मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post