मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया बीमारी से बचाव के लिए की गई विभिन्न गतिविधियां

 


राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया आज जिला मलेरिया कार्यालय में गीतालक्ष्मी लैब टेक्नीशियन के निर्देशन में अन्नपूर्णा धुरिया लैब टेक्नीशियन, उज्ज्वला खरे लैब टेक्नीशियन, नीरज लोधी लैब टेक्नीशियन, दीपिका टिकले लैब टेक्नीशियन द्वारा एल.एन.सिटी मेडिकल कॉलेज के छात्र - छात्राओं को मलेरिया, फाइलेरिया की माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता सम्बन्धी जानकारी दी गई। 

 भोपाल शहर के कई छात्रावासों, आंगनवाड़ी में कार्यशाला एवं प्रचार प्रसार का आयोजन बड़े ही व्यापक स्तर पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार को छात्रावास श्यामला हिल्स वार्ड-24 जोन-21 में मनोज बाथम द्वारा छात्रावास बड़बई वार्ड 75 जोन-17 में राजकुमार नागर द्वारा, आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड-43 जोन-12 में शंकरलाल वर्मा द्वारा, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी गई। जिसमें बच्चों को घर में रखे फालतू कंटेनर को हटाने और 7 दिन के अंदर पानी से भरे खुले बर्तनों को खाली करने की सलाह दी गई एवं लार्वा की पहचान कराई गई और पेंपलेट वितरण किए गए एवं छात्रावासों में लार्वासर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण का कार्य किया गया। 




      स्मृता नामदेव जिला मलेरिया अधिकारी और उर्मिला सिंह मलेरिया निरीक्षक द्वारा संजीवनी क्लीनिक रोशनपुरा जोन 21, गिन्नौरी जोन 05 का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए गए एवं माइकल हेमिल्टन जोन 09 वार्ड 38 एकतापुरी, शंकर गार्डन में 4 जगह चालानी कार्यवाही कर प्रचार - प्रसार किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post