3 अगस्त 2025, रविवार को बालाघाट के डॉ. बाबा साहब अंबेडकर चौक पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा आयोजित विशाल धरना व विरोध प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले योद्धा भीम आर्मी के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव मोहम्मद दानिश खान आज़ाद ने अपने विचार रखे और कहा कि बालाघाट पुलिस प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं जो हमें सहयोग किया सिवनी जिले की पूरी टीम ने इस रैली में पूरे जोश और एकजुटता के साथ हिस्सा लिया और दलित मुस्लिम आदिवासी, OBC समुदायों के हक व स्वाभिमान की आवाज को बुलंद किया I
इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, लगभग पुरे मध्य प्रदेश से आये लोगों ने भीम आर्मी के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव मोहम्मद दानिश खान का स्वागत व सम्मान किया
Tags
मध्य प्रदेश

