देवास थाना सोनकच्छ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी पिकअप हुई दुर्घटनाग्रस्त,

डायल - 112/100 जवानों ने घायल 05 महिलाओं एवं 03 पुरुषों को सोनकच्छ अस्पताल में भर्ती कराया । 



देवास के थाना सोनकच्छ क्षेत्र में बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 08 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 06-08-2025 को रात्रि 01:30 बजे प्राप्त हुई । 




सूचना प्राप्ति पर तत्काल सोनकच्छ थाना क्षेत्र में तैनात दो डायल-112/100 वाहनों को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रविन्द्र मालवीय ,आरक्षक रघुवीर एवं पायलेट नवीन मालवीय ,रविंद्र गुनाया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 05 महिलाएँ एवं 03 पुरुष घायल हो गए है ।



 डायल-112/100 जवानों ने सभी घायलों को दो एफ़ आर व्ही वाहनों से ले जाकर सोनकच्छ अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post