दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन न्यायालय द्वारा निर्दोष घोषित

 


आज न्याय की विजय हुई है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन को न्यायालय ने सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है और उन्हें निर्दोष घोषित किया है। यह निर्णय सत्य की जीत और झूठे आरोपों की हार का प्रतीक है : मिन्हाज़ आलम

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिन्हाज़ आलम ने कहा जैन पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित, दुर्भावनापूर्ण और बेबुनियाद थे। लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आज माननीय न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं थे और उन पर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप पूर्णतः निराधार था।



आम आदमी पार्टी के लिए यह एक अत्यंत भावुक क्षण है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, "हमने हमेशा कहा था कि सतेंद्र जैन ईमानदार हैं। आज न्यायपालिका ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। उन्हें झूठे आरोपों के तहत फंसाया गया, लेकिन आखिरकार सच की जीत हुई।"

यह निर्णय उन लाखों कार्यकर्ताओं और देशवासियों की आशा और विश्वास की पुष्टि करता है जो ईमानदारी और सत्य के पथ पर विश्वास रखते हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा सत्य और न्याय के पक्ष में खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post