पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण


 

मध्यप्रदेश शासन, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग तथा म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद, भोपाल के निर्देशन में प्रदेश के पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर के विद्यार्थियों को उज्जैन स्थित तारामंडल एवं वेधशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान एवं वैज्ञानिक गतिविधियों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी छह माह तक संचालित रहेगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र की नवीनतम जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान संस्था से व्याख्याता अंकित गौड़, मेघा जायसवाल एवं अदिति गुप्ता विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी नोडल अधिकारी प्रताप कटारा ने दी।विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धन के साथ ही व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post