मंडल में रेल सेवा से निवृत्त हुए 30 रेलसेवकों का मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। जिसमें 1 अधिकारी एवं 29 रेल कर्मचारी शामिल थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी माध्यम से किया गया। साथ ही उन्हें स्वर्ण पदक, पेंशन भुगतान आदेश, मानार्थ पास, परिचय पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए।
इस समारोह सेवानिवृत रेलकर्मियो को कुल राशि 1.21 करोड़ का भुगतान किया गया। उक्त अवसर पर SBI बैंक की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन स्कीम के बारे में अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, मान्यता प्राप्त यूनियन के प्रतिनिधि एवं आल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

