प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें - संभागायुक्त संजीव सिंह

 आरसीएमएस पोर्टल की संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न




 संभागायुक्त संजीव सिंह ने प्राकृतिक प्रकोप राहत राशि के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि आर.सी.एम.एस पोर्टल पर लंबित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण किया जाए।

      संभागायुक्त संजीव सिंह ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय के व्हीसी कक्ष में आरसीएमएस पोर्टल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व उपायुक्त किरण गुप्ता, संयुक्त संचालक नगरीय निकाय सुरेश बेलिया, कार्यपालन यंत्री बृजेंद्र वर्मा एवं व्ही. सी. के माध्यम से सभी जिलों के एडीएम, सीएमओ एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



    संभागायुक्त सिंह ने राजस्व विभाग को सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण , स्वामित्व योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री, धारणाधिकार, आधार लिंकिंग, पीएम किसान ई केवाईसी में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सिंह ने राजस्व तथा वन विभाग की भूमि के सीमा निर्धारण एवं वन व्यवस्थापन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।




             संभागायुक्त सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के नगरीय निकायों द्वारा प्राप्त आवेदनों के समय सीमा में सत्यापन एवं सत्यापित आवेदनों की जिओ टैगिंग करने के निर्देश दिए। सिंह ने व्हीसी में अनुपस्थित बेगमगंज रायसेन सीएमओ राजेंद्र शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post