मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने मंगलवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरो को उर्वरक वितरण और अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो में राहत कार्यो की समीक्षा करते हुए पीड़ितो को अविलम्ब सहायताएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
विदिशा के एनआईसी व्हीसी कक्ष में कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर मोहिनी शर्मा के अलावा पुलिस, जल संसाधन, कृषि, स्वास्थ्य विभाग के अलावा होमगार्ड, अधीक्षक भू-अभिलेख व नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने व्हीसी समाप्ति के पश्चात् कक्ष में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है जिसमें सीएमएचओ को गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव में बारिश के दौरान कोई व्यवधान ना आए कि व्यवस्थाएं पूर्व में सुनिश्चित कराने और आवश्यक दवाईयों की आपूर्ति ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य केन्द्रो तक शत प्रतिशत कराए जाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर गुप्ता ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है जिले के छोटे बडे बांधो, नदियों में जल की मात्रा बढती है तो उस पर सतत नजर रखें ओर आवश्यकता पड़ने पर बांधो के गेटो के खोलने पडते है तो सूचना तंत्रो के माध्यम से जल बहाव क्षेत्रो के ग्रामो को सूचित किया जाए। उन्होंने नदियों में अन्य जिलो का पानी आने से विदिशा जिले में बाढ की स्थिति निर्मित हो जाती है अतः समीपवर्ती जिलो के बांधो से पानी छोड़ा जाता है तो अविलम्ब जानकारियां प्राप्त कर जिले में सूचनाएं सम्प्रेषित कराएं।
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेट होमगार्ड को निर्देशित किया गया है कि जिले की सभी पुल पुलियों एवं रपटो पर आवश्यकता के अनुसार बेरिकेट लगाने और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए खासकर बारिश के दौरान पुल पुलियों एवं रपटो पर जल भराव होने पर रास्ता अवरूद्ध हो जाता है ऐसी स्थिति में आमजनो द्वारा रास्तो को पार करने की कोशिश की जाती है जिससे हादसा एवं दुर्घटनाएं होेने की संभावनाएं होती है अतः इस प्रकार के कृत्य ना हो इसके लिए सुरक्षा के चैतरफा प्रबंध सुनिश्चित कराएं और बाढ राहत कंट्रोल रूम को तमाम जानकारियां सुनिश्चित करने की व्यवस्थाएं क्रियान्वित करें। कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया गया कि जिले में कहीं भी खाद की कमी ना हो खाद विक्रय दुकानो का औचक निरीक्षण किया जाए और नकली खाद बेचने के कृत्य जिले में ना हो पाए इसके लिए जांच पड़ताल पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए है।
