मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता अनुपम खेर ने की भेंट

 तन्वी द ग्रेट के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर भोपाल आए अभिनेता अनुपम खेर




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्देशक अनुपम खेर ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता अनुपम खेर का अंग वस्त्र से सम्मान किया। खेर भोपाल में फिल्म "तन्वी द ग्रेट" के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर आए हैं। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री शुभांगी दत्त और बाल कलाकार विराज अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता खेर और उनकी टीम को एक श्रेष्ठ उद्देश्य पूर्ण फिल्म के निर्माण के लिए बधाई दी। अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपनी अपनी पुस्तक डिफरेंट बट नो लेस भी भेंट की।

Post a Comment

Previous Post Next Post