मंदसौर थाना सुवासरा क्षेत्र में ओंकारेश्वर से दर्शन कर रामगंज मंडी राजस्थान लौट रहे परिवार की अर्टिगा कार का मध्य रात्रि मैं हुआ टायर पंचर, डायल - 100 ने तत्काल सहायता कर टायर बनवाकर परिवार को सकुशल गंतव्य के लिये रवाना किया गया
मंदसौर के थाना सुवासरा क्षेत्र अंतर्गत गरोठ - उज्जैन फोर लेन रोड पर कॉलर की कार का टायर पंचर हो गया है कॉलर के साथ महिलाऐं एवं बच्चे भी हैं रात्रि अधिक होने के कारण आस पास कोई सहायता नहीं मिल पा रही है , पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 19-07-2025 को रात्रि 02:07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुवासरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक बनवारी मालवीय एवं पायलेट महेश कुमार रामथा ने मौके पर पहुँचकर बताया की कॉलर ओंकारेश्वर से रामगंज मंडी राजस्थान लौट रहे थे अचानक गाड़ी का टायर पंचर हो गया था कॉलर के साथ 03 पुरुष एवं 03 महिलाएं एवं एक बच्चा भी है। डायल -100 स्टाफ ने तत्काल गाड़ी का पंचर बनवाकर कॉलर अंजू वर्मा एवं परिवार को सकुशल गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कॉलर अंजू वर्मा ने डायल-100 द्वारा रात्रि मैं तत्परता से की गई सहायता हेतु डायल - 100 का धन्यवाद दिया गया।
