पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की pok पर की गई एयर स्ट्राइक की खुशी मै ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने भोपाल के इतवारा चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जला कर और मिठाई बांट कर मनाया जश्न
कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा यह एक ऐतिहासिक कदम है और इसके लिए हम भारत सरकार और सेना का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते है साथ ही हम चाहते है कि अब अगला हमला सीधा लाहौर मै किया जाना चाहिए और पाकिस्तान को परमानेंट सबक सिखाने की आवश्यकता है हम चाहते है कि अगर भारतीय सेना का नाश्ता भारत मै हो तो खाना लाहौर मै हो और इस देश का मुसलमान शहादत देने के लिए तैयार है
ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो दानिश खान ने भारतीय सेना और भारत सरकार को मुबारकबाद देते हुए कहा ही पहलगाम मै जो 27 बेकसूर मारे गए उनके बलिदान व्यर्थ नहीं गया और इस एयर स्ट्राइक से पूरा देश खुश है और भारतीय सेना और सरकार के साथ है, अगर जरूरत पड़ी तो इस देश का 40 करोड़ मुसलमान तैयार है इस देश के लिए पाकिस्तान से लड़ने और शहादत देने के लिए अगर अपनी खून की आखरी बूंद तक देकर हमे अपने वतन के लिए लड़ना पड़ा तो हम तैयार है।
आयोजन मै तनवीर कुरैशी, शेख इस्माइल, असद पठान, तारिक शरीफ, आरिफ खान अदनान हसन, एजाज कुरैशी परवेज़ कुरैशी, दीपेश मिश्रा, मनोज चौहान, संदीप शाक्य, शाहरुख हफीज समिति की अन्य सदस्य और शहर के नागरिक उपस्थित रहे