परिचर्चा आयोजन में राजधानी भोपाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस एडवोकेट सहित भाजपा नेत्री शमा तनवीर ओर पत्रकार तनवीर कुरैशी शामिल हुए जिसमे दोनों पार्टियों नेता एवं नेत्री ने अपना पक्ष रखा, साथ ही इस दौरान राजधानी भोपाल के कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई जिसमें विशेष तह पत्रकारों से जुडी समस्याओं और सुरक्षा को लेकर बात हुई जल्द ही इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने कि मांग करी जाएगी
इसके अलावा प्राप्त शिकायत में ठेला व्यापारियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि नगर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा बिना सूचना दिए कार्यवाही कर लोगों का माल ज़ब्त किया जा रहा है जिसको लेकर जल्द नगर निगम कमिश्नर से इस विषय में मुलकात कर अवगत किया जायेगा परिचर्चा कार्यक्रम से पूर्व मलिक न्यूज़ चैनल संचालक शहाब मलिक ने अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस एडवोकेट
भाजपा नेत्री शमा तनवीर पति पत्रकार तनवीर कुरैशी



