आबकारी वृत्त कटनी में अवैध मदिरा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध हुई कार्यवाही आबकारी अधिनियम के तहत तीन न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है। जिला आबकारी अधिकारी आर.के.बघेल ने बताया कि अभियान के तहत विगत दिवस आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 03 के ग्राम हिरवारा, हीरापुर, कौड़िया में विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई। उक्त दबिश की कार्यवाही के दौरान 219 पाव देशी मदिरा जब्त की गई। तथा आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के 3 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही के दौरान जब्त की गई मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 17 हजार रुपये है। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उइके, अभिषेक सिंह बघेल आबकारी आरक्षक राम सिंह, नगर सैनिक सचिन दुबे सम्मिलित रहे। जिला आबकारी अधिकारी बघेल ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Tags
कटनी
