आरोपी पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने और खिलाने का मुकदमा दर्ज।
आरोपी के द्वारा लिखे लाखों रुपये के हिसाब किताब के रजिस्टर के साथ 4 मोबाईल फोन एवं 1500/- रुपये नगदी जप्त
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध रूप से चल रहे सट्टा/जुआ आदि की तलाश पतारसी में लगाया था।
अपराध का विवरण :- क्राइम ब्रांच की टीम शहर में संचालित अवैध रूप से चल रहे सट्टा/जुआ आदि की कार्यवाही हेतु रवाना थी कि मुखबिर ने सूचना दिया कि संजय राय नाम का व्यक्ति अपने घर सिंधी गोलघर पुरानी अदालत के पास पानी की टंकी के सामने शाहजहांनाबाद में क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहा है सूचना विश्वनीय होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर निर्देश प्राप्त कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान संजय राय के मकान नंबर 13 सिंधी गोलघर पुरानी अदालत के पास पानी की टंकी के सामने शाहजहानाबाद भोपाल पहुँचे जहां स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर संजय राय को पकड़ा उससे उनका पूरा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजय राय पिता विनोद राय उम्र 36 साल निवासी म.न. 13 सिंधी गोलघर पुरानी अदालत के पास पानी की टंकी के सामने शाहजहानाबाद भोपाल का बताया बाद संजय राय के मकान में जाकर देखा तो ड्रेसिंग टेबल पर चार मोबाईल और एक रजिस्टर, लीड पैन रखे मिले, जिसमें एक मोबाईल में भारत बनाम इंग्लैड का एक दिवसीय मैच चल रहा था तथा मैंच में स्क्रीन पर ही सट्टे का भाव अंको मे चल रहा था। दूसरा की-पेड मोबाईल जिस पर बार बार कई लोगों के फोन बज रहे थे पूछने पर संजय ने बताया कि इसमे ग्राहको के नंबर है, जिस पर बात करके सट्टा लिखता हूँ। तीसरा मोबाईल आई फोन कंपनी का था जिसमे सट्टा की आई डी है जिसमें भारत बनाम इंग्लैंड मैंच का भाव लिखा आ रहा था । एवं एक और आई फोन कंपनी का मोबाईल था तथा एक रजिस्टर जिसमे लाखों रूपये का हिसाब किताब आरोपी संजय राय की हस्तलिपि लिखा हुआ है । रजिस्टर के नीचे 1500/- रूपये नगद रखे मिले जो सट्टा खिलाने के पैसे होना बताया बाद संजय राय से पूछताछ की गई जो भारत बनाम इंग्लैंड के एक दिवसीय मैच पर आनलाईन सट्टा खिलाना स्वीकार किया। तथा सट्टा खिलाने का कोई वैध लायसेंस नहीं पेश कर सका। आरोपी का कृत्य धारा ¾ सट्टा एक्ट का दंडनीय होने से आरोपी संजय राय से कुल नगदी 1500/- रूपये,चार मोबाईल फोन एवं एक रजिस्टर, लीड पेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा ¾ सट्टा एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों की जानकारी-
क्र नाम पता आरोपी व्यवसाय आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
01 संजय राय पिता विनोद राय उम्र 36 साल निवासी म.न. 13 सिंधी गोलघर पुरानी अदालत के पास पानी की टंकी के सामने शाहजहांनाबाद भोपाल
1. प्राप्रर्टी डीलिंग
2. अप.क्र 539/14 धारा 13 जुआ एक्ट थाना शाहजहांनाबाद
3. अप.क्र 178/16 धारा 13,3 जुआ एक्ट थाना शाहजहांनाबाद
4. अप.क्र 21/22 धारा 147,294,323,325,34,506, भादवि थाना शाहजहांनाबाद
5. अप.क्र 265/24 धारा 294,323, 506, भादवि थाना शाहजहांनाबाद
6. अप.क्र 289/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट 279,294,323,34,506 भादवि
7. अप.क्र 155/23 धारा 13,3 जुआ एक्ट थाना शाहजहांनाबाद
8. अप.क्र 166/21 धारा 294,323,34,506, भादवि थाना शाहजहांनाबाद
सराहनीय भूमिका- उनि पारस सोनी, सउनि अजय सिंह, प्र आर संजय तोमर, आर विवेक नामदेव, आर.आशीष हिंडोरिया,
म.आऱ पूजा अग्रवाल ।
Tags
क्राइम
