शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे और कलेक्टर हर्ष सिंह ने हाईवे निर्माण कार्यप्रगति का किया निरीक्षण


 शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे और कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज बुधवार को डिंडोरी से जबलपुर राजमार्ग के निर्माण कार्यप्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डिंडोरी से जबलपुर के बीच राजमार्ग निर्माण का कार्य प्रगतिरत है, जिसके सम्बन्ध में निरीक्षण कर तत्सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए। जोगीटिकरिया से शाहपुर तक निरीक्षण के दौरान विधायक धुर्वे ने बताया कि राजमार्ग निर्माण में स्लोप अधिक लिया गया है, जिससे दूरी कम नहीं हो पाएगी, उन्होंने कहा कि स्लोप उचित रूप से बनाकर दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को पूरा करना है, तत्सम्बन्ध में अधिकारी उचित स्लोप बनाये और संरचना में सुधार करें। जिससे 80 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से वाहन चल सके और दुर्घटनाओं में भी कमी आ सके। कलेक्टर सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित पॉइंट में स्लोप उचित रूप से ठीक करें। उन्होंने सम्बंधित निर्माण कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post