आरओआर इंट्री के पेंडिंग प्रकरण सोमवार तक पेश करना होगा कलेक्टर मीना ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को खसरा से आधार लिंकिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, इकेवायसी, एनपीसीआई रिपोर्ट व भू राजस्व वसूली के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान कलेक्टर मीना ने समस्त तहसीलदारों से विभिन्न कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। बिरसा तहसीलदार ने बताया की पटवारियों को कैम्प लगाकर खसरा लिंकिंग कार्यों के लिए अवगत कराया गया है, जल्द ही खसरा लिंकिंग के कार्य मे प्रगति नजर आएगी। वहीं परसवाड़ा तहसीलदार द्वारा बताया गया कि आईडी बार-बार लॉक हो जाती है। इस तकनीकी समस्या के सम्बंध में कलेक्टर मीना ने एसडीएम से जानकारी प्राप्त कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। वहीं एनपीसीआई रिपोर्ट बालाघाट, बिरसा, तिरोड़ी व कटंगी की जीरो पायी गयी। बैठक के दौरान कलेक्टर मीना ने सभी तहसीलदारों को स्वामित्व योजना में फाइनल पब्लिकेशन के लिए पेंडिंग प्रकरण सोमवार तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा सब जगह आरओआर पेंडिंग जीरो हो गया है। जहाँ आपत्ति आ रही ही, उसी दिन उस पर कार्यवाही करे। एक दो दिन से ज्यादा का समय ना ले।
फॉर्मर रजिस्ट्री में एसडीएम प्रगति बढ़ाये
कलेक्टर मीना ने बैठक के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष रूप से समस्त एसडीएम को निर्देशित किया गया। कटंगी एसडीएम ने बताया कि किसान पर्याप्त समय नही दे पा रहें है,जिससे रजिस्ट्री कार्य की प्रगति रिपोर्ट कम होने लगी है। कलेक्टर मीना ने कहा कि सभी एसडीएम को इंट्रेस्ट लेकर कार्य करना होगा। उन्होंने लांजी एसडीएम को प्रगति बढ़ाने तथा लालबर्रा को रिव्यू करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर केसी ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक, डिप्टी कलेक्टर एमआर कौल, डिप्टी कलेक्टर राजनंदनी शर्मा, बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी, बैहर एसडीएम अर्पित गुप्ता व समस्त तहसीलदार उपस्थित रहें।
पीएम किसान इकेवायसी के कार्यों में शीघ्रता दिखाना होगा
बैठक में कलेक्टर मीना ने समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि मृत्यु के प्रकरणों को जल्द बंद करवाये। वही जो पात्र नही है उन्हें ब्लॉक करके हटाया जाए। उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए कि सारे आरआई को बुलाया जाए और इस कार्य में उनका पूरा उपयोग किया जाए। टेक्निकल समस्या के लिए सारे एसडीएम के पास इजीएम की सुविधा है। कोई भी काम से भाग नही सकता। उन्होंने लालबर्रा तहसीलदार के कार्यों से निराशा जताई। कलेक्टर मीना ने कहा कि आपके द्वारा इकेवायसी के साथ ही उपार्जन कार्यो में भी ध्यान नही दिया जा रहा है। वहीं बैहर व बिरसा में भी अधिकतर प्रकरण पलायन के है। कलेक्टर मीना ने प्रकरणों का पंचनामा बनवाकर ब्लॉक करने के निर्देश दिए। जिले में पीएम किसान इकेवायसी में बिरसा बैहर की रिपोर्ट अच्छी रही वहीँ बालाघाट व लामता दूसरे स्थान पर है।
