भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 25 जनवरी को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन शासकीय अवकाश होने से 24 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मतदाता दिवस की शपथ ली गई। संयुक्त कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, जिला कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र शुक्ला, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे तथा कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags
रीवा
