01 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें परवाह की थीम पर सड़क दुर्घटनाओं मैं कमी लाने के लिए एवं वाहन चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत आज दिनांक : 23/01/2025 को यातायात पुलिस भोपाल द्वारा निम्नलिखित यातायात जागरूकता कार्यक्रम किए गए ।
1. भोपाल शहर के सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय नूतन कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पुलिस उपयुक्त संजय सिंह यातायात भोपाल सहायक पुलिस आयुक्त अजय बाजपेई यातायात जोन 01 निरीक्षक रेनू मुरब एवं कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव उपस्थित रहीं, कॉलेज के लगभग 200 एन सी सी कैडेट्स एवं कॉलेज स्टाफ को यातायात पुलिस भोपाल द्वारा यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई छात्र-छात्राओं से यातायात संबंधित प्रश्न किए गए एवं सही जवाब देने पर उन्हें प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत सभी यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई ।
2. भोपाल शहर के सागर पब्लिक स्कूल के लगभग 300 छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को निरीक्षक के एल मीणा एवं यातायात एजुकेशन सेल द्वारा सड़क एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई ।
3. भोपाल शहर में यातायात पुलिस भोपाल द्वारा नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर करोड़ चौराहे पर यातायात जागरूकता रेली का आयोजन किया गया एवं चौराहे के चारों तरफ खड़े होकर रोको टोको अभियान चला कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइए की गई कार्यक्रम में यातायात पुलिस भोपाल के निरीक्षक के एल मीणा उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह सेंगर तथा नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी निक्की राठौड़ एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई ।





