ग्वालियर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बाल महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगितायें जारीं
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बाल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो 28 जनवरी तक चलेगा।
बाल महोत्सव के तहत सोमवार को आयोजित हुए स्कूली बच्चों की समूह नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों को प्रथम, सनराइज पब्लिक स्कूल को द्वितीय एवं शिव अल्टीमेटम डांस ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार पुष्प वाटिका पब्लिक स्कूल व फ्लाई डांस अकादमी को मिला है।
सीनियर वर्ग की समूह नृत्य प्रतियोगिता में जी वायरस डांस ग्रुप को प्रथम, सनराइज वैली इंटरनेशनल स्कूल को द्वितीय एवं रेसनल किड्स अकादमी को तृतीय स्थान मिला। माधव मेमोरियल स्कूल एवं देहली पब्लिक बर्ड स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिये चयनित किया गया।
मेले के कला मंदिर रंगमंच पर बाल महोत्सव के तहत आयोजित हुईं समूह नृत्य प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के पदाधिकारियों सहित शिवानी जैन तथा निर्णायक मंडल के सदस्यगण मौजूद थे।
21 जनवरी को दिव्य घोष एवं बैंड प्रतियोगितायें होंगीं
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि बाल महोत्सव के तहत 21 जनवरी को मेला कला मंदिर रंगमंच पर प्रात: 11 बजे से दिव्य घोष प्रतियोगिता एवं बैंड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं के लिये ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किए जायेंगे।
