मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत फैमिली हेल्थ इंडिया व गोदरेज के संयुक्त तत्वाधान में एम्बेड परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना श्री दीपक जौहरी व सहायक जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. महेंद्र यादव, डिप्टी मीडिया ऑफिसर श्रीमती रामलली माहौर द्वारा मच्छर से बचाव हेतु आमजनों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी। पानी को ढ़ककर रखने, घर, आसपास जल भराव को रोकने, कूलर, गमले, टंकी, पशु-पक्षी के पानी पीने के बर्तनों को हर चौथे दिन अच्छी तरह से साफ करें। टूटे-फूटे बर्तनों, टायर, कबाड़ में जल भराव को रोकते हुए मच्छर के लार्वा व मच्छरों की पैदाइश को नियंत्रित कर जिले में डेंगू मलेरिया को नियंत्रित करने में सहयोग की अपील की जा रही है। जिसमे एम्बेड टीम के स्वयं सेवक व मलेरिया विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों व गली मोहल्लों में प्रदर्शनी लगाकर पर्चे वितरित कर मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की समझाईश दी जा रही है। जिसमें मलेरिया, डेंगू से बचाव व बीमारियों के नियंत्रण आदि की समझाईश दी जा रही है। आर.एम.ओ डॉ. डी.एस यादव ने आमजन से अपील की है कि मलेरिया और डेंगू से बचाव अवश्य करें।
