विभागीय लक्ष्य पूर्ण करने के दिये निर्देश
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पांढुर्णा डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार व प्रभारी उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पांढुर्णा डॉ.केतन पांडे द्वारा जिला पांढुर्णा में आज विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं गौसेवकों की बैठक ली गई। बैठक में विभागीय लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिसमें पशु पालन केसीसी, सेक्स सॉर्टेड सीमेन, कृत्रिम गर्भाधान, पशु पालन बीमा, एफएमडी टीकाकरण, पशु संगणना आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पशु चिकित्सक डॉ.गोविन्दा धुर्वे, डॉ.सोनिया परते, डॉ.नीतेश सूर्यवंशी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के अध्यक्ष हंसराज डिगरसे, रामराव देशमुख, प्रकाश माकड़े, अंशुल नरवरे एवं समस्त गौसेवक उपस्थित थे। उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा निर्माणाधीन उपकेंद्र कामठीकला भवन का निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। जिसके लिए निर्माण एजेंसी को अधूरे भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
