मानव के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका अहम

बिजली कंपनी की एमडी ने खेल महोत्सव में पुरस्कार वितरित किए 




मानव जीवन में खेलों की बहुत महत्व हैंखेल में जीत हार तो चलती रहती हैंलेकिन परिश्रमलगन और लक्ष्यपूर्ति के लिए जतन का संदेश मिलता है। मानव के सर्वांगीण विकास में खेलों का बहुत महत्व हैं। अगले वर्ष से खेल महोत्सव में इस वर्ष से ज्यादा खेलों को शामिल किया जाएगा


      मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक (एमडी) रजनी सिंह ने ये विचार व्यक्त किए। वे बिजली कंपनी के पोलोग्राउंड इंदौर में आयोजित सात दिनी खेल महोत्सव के समापन अवसर पर गुरुवार दोपहर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने क्रिकेट में जीत पर खंडवा की टीम को बधाई देते हुए कहा कि क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों की सहभागिता रही। खंडवा ने इंदौर मुख्यालय की टीम को हराकर संदेश दिया हैं कि लगनपरिश्रम से किस तरह जीत दर्ज की जा सकती है। इस अवसर पर रजनी सिंह ने शतरंज के विजेता गजेंद्र कुमार ,उपविजेता दीपक जरियामहिला शतरंज में पूजा पाराशर और दीपा वर्माकैरम पुरुष में गोपाल चौहान और अभिषेक यादवमहिला वर्ग में अंकिता माहेश्वरी और लीना शर्माटेटे पुरुष सिंगल में जाहिद हुसैनमहेंद्र तिवारीमहिला सिंगल में श्वेता मंडलोईआराधना कुलकर्णी वॉलीबॉल टीम की विजेता टीम के कप्तान संतोष सलामरस्साकशी टीम इंदौर रीजन के कप्तान विशाल वर्मामहिला क्रिकेट टीम कप्तान सुमति शर्मा को सम्मानित किया। इसी तरह प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने खंडवा क्रिकेट टीम के कप्तान सुनील मावस्कर को विशाल कप भेंट किया। बेडमिंट पुरुष सिंगल में लोकेश भुमरकरकपिल छारेडबल्स में श्रीकांत बारस्करलोकेश भुमरकर उपविजेता ऋषि मोरे कपिल छारेवुमन्स सिंगल में अविनाश मौर्यमोनिका झारियावुमन्स डबल्स में प्रियंका देवड़ा और मोनिका झारिया विजेताअविनाश मौर्य व रिंकी शर्मा उपविजेता रही। पावर लिफ्टिंग 59 किलो में नीरज प्रजापतिमहाराज लोधी66 किग्रा में पृथ्वी राज चौधरीपुष्पराज चौधरी74 क्रिगा में नीरज चौहानजितेंद्र चौहान 83 किग्रा वर्ग में अंकुर गुप्तातोषन प्रसाद 93 किग्रा वर्ग में विशाल वर्मा विजेताविपुल बड़गईयां उपविजेता105 किग्रा वर्ग में विजेता अतुल समाधिया और उपविजेता अनिल चौधरी को पुरस्कार दिए गए। विशेष रूप से चाइल्ड कामेंटेटर ईशान अमित अवस्थी को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार  वितरण एवं खेल महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान,  निदेशक तकनीकी सचिन तालेवारकार्यपालक निदेशक गजरा मेहतामुख्य अभियंता एसआर बमनकेएसएल करवाड़ियावरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र बिवालकरगिरीश व्यासआरके नेगीसंजय मालवीयपवन जैननिर्मल शर्माशैलेंद्र जैन आदि विशेष रूप से मौजूद थे। संचालन मुकेश यादवस्वाति वाजपेयी ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post